
श्रीलंका में कराते चैंपियनशिप में जय भारत स्कूल के दो खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
बलौदा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, श्रीलंका में दिखाएंगे दम
बलौदा (जांजगीर)। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत की ओर से खेलने का सपना अब बलौदा के दो होनहार खिलाड़ियों के लिए हकीकत बन चुका है। जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल, बलौदा के दो छात्र मयंक रत्नाकर (अंडर-14, -50 किग्रा वर्ग) और इशांत ओगरे (अंडर-14, -45 किग्रा वर्ग) का चयन साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप में भारतीय टीम के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 3 जुलाई से 6 जुलाई तक श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत सहित पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाड़ी भाग लेंगे।
इस विशेष अवसर पर स्कूल में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. गिरीराज जी ने दोनों खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. सचिन यादव, कराते संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, राज्य प्रमुख खेत्रो महानंद, प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार सारंगी, वॉइस प्रिंसिपल श्रीमती चुनामड़ी डंगसेना, कैम्पस प्रिंसिपल श्री रंजन कुमार साहू, स्पोर्ट्स टीचर चंद्रराम बारेठ, कराते कोच विशाल पाटले एवं अमितेश राठौर सहित समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उत्साहवर्धन किया।
खेल प्रतिभा को नया मुकाम
जय भारत स्कूल के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। खेल के क्षेत्र में बाल्यकाल से ही ऐसा मंच मिलना न केवल स्कूल की गुणवत्ता दर्शाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ के खेल भविष्य को भी उज्ज्वल दिशा देता है।