जांजगीर में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की बैठक संपन्न, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 2026 में आयोजित करने का निर्णय
कलम के सिपाहियों की एकजुटता, सदस्यता अभियान को मिली नई गति

जांजगीर में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की बैठक संपन्न, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 2026 में आयोजित करने का निर्णय
कलम के सिपाहियों की एकजुटता, सदस्यता अभियान को मिली नई गति
जांजगीर | छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई की अहम बैठक सोमवार को जांजगीर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त और व्यापक रूप से विस्तार देने पर चर्चा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र 2026 में जांजगीर जिले में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजू शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की कि वे यूनियन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्यता अभियान पर जोर दें और जिले के सभी पत्रकार साथियों को यूनियन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि संगठन न केवल पत्रकारों की आवाज को बुलंद करता है, बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को भी मजबूती देता है।
बैठक में जिला कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
जिला उपाध्यक्ष: राजेंद्र राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, मनोज राठौर
कोषाध्यक्ष: अमरीश राठौर
सचिव: राधा कृष्ण गोपाल, प्रवीण उपाध्याय, प्रकाश रात्रे,
संगठन सचिव: कुणाल गुप्ता
सह सचिव: राम नगारची, जय राठौर
जिला कार्यकारी सदस्य: अजय यादव, उमेश कश्यप, संजय पांडे, इंद्र शर्मा, वीर नामदेव, बलराम राजपूत
बैठक के अंत में महासचिव राघवेंद्र पाठक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठनात्मक एकता को ही मजबूती का मूल मंत्र बताया।
यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित हुई, जिसमें आगामी गतिविधियों की रूपरेखा के साथ पत्रकारों की आवाज को सशक्त रूप से उठाने की रणनीति भी तैयार की गई।