कुमुदिनी बाघ बनीं सक्ति डी ई ओ जांजगीर से सक्ति भेजे गए मनहरण थवाईत
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 183 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला

कुमुदिनी बाघ बनीं सक्ति डी ई ओ जांजगीर से सक्ति भेजे गए मनहरण थवाईत
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 183 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला
जांजगीर-चाम्पा। शासकीय उच्च. मा. विद्या. नंदेली के प्राचार्य व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी को सक्ति प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाई गई है। तो जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी में पदस्थ सहायक ग्रेड एक को स्थानांतरित कर सक्ति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजा गया है। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए एक ही आदेश में 183 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), प्राचार्य, व्याख्याता, सहायक शिक्षक से लेकर लिपिकीय संवर्ग तक के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
इस आदेश में श्रीमती कुमुदिनी बाघ रविन्द्र द्विवेदी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ति के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नंदेली (रायगढ़) में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं। इससे पूर्व वे जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चाम्पा के पद पर भी सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुकी हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, निरीक्षण और गुणवत्ता में सुधार के लिए जाना जाता है।
इसी आदेश में मनहरण थवाईत, जो कि सहायक ग्रेड-1 के पद पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जांजगीर-चाम्पा में कार्यरत थे, को स्थानांतरित कर शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सक्ति भेजा गया है। स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि यह प्रशासनिक आवश्यकता के अंतर्गत किया गया है और यह पद जिला कैडर का होने के कारण, उन्हें वरिष्ठता छोड़ने की शर्त पर स्थानांतरित किया गया है।
प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम
शिक्षा विभाग द्वारा एक साथ इतने बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी करना यह दर्शाता है कि शासन अब जिलों के शिक्षा तंत्र में गति, पारदर्शिता और गुणवत्ता लाना चाहता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक कर्मचारियों को भी नए जिलों में तैनाती दी जा रही है जिससे कार्य संचालन में नई ऊर्जा आ सके।