छत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

जिले के तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

एसपी व एएसपी ने लगाया स्टार, दी शुभकामनाएं

जिले के तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

एसपी व एएसपी ने लगाया स्टार, दी शुभकामनाएं

 

जांजगीर-चांपा। पुलिस विभाग में गुरुवार को जिले के तीन उपनिरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला। पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थापना बोर्ड के आदेशानुसार पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा, मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल एवं रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ राकेश कुमार सूर्यवंशी को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

पदोन्नति के उपरांत पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने तीनों अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि पदोन्नति केवल पद की वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी है। पदोन्नत अधिकारी अब और अधिक निष्ठा व जिम्मेदारी से जनता की सेवा करेंगे। एएसपी श्री कश्यप ने भी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहेगा।

पदोन्नति पाकर तीनों अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!