दिव्यांग सेवा संघ ने कबीरधाम कलेक्ट्रेट में किया शांतिपूर्ण घेराव, 7 दिन में दस्तावेज सुपुर्द करने का मिला आश्वासन
छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ में बहीखातों और अभिलेखों को लेकर विवाद, प्रशासन ने दिलाया भरोसा

दिव्यांग सेवा संघ ने कबीरधाम कलेक्ट्रेट में किया शांतिपूर्ण घेराव, 7 दिन में दस्तावेज सुपुर्द करने का मिला आश्वासन
छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ में बहीखातों और अभिलेखों को लेकर विवाद, प्रशासन ने दिलाया भरोसा
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर द्वारा संघ के बहीखाते, दस्तावेज और अभिलेख वर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार टोंडे को न सौंपे जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कबीरधाम कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
संघ के मीडिया प्रभारी लखनलाल यादव ने बताया कि 07 सितंबर 2025 को रायपुर धरना स्थल में पारित अविश्वास प्रस्ताव और 21 सितंबर 2025 की कार्यवाही बैठक के अनुसार बोहित राम चंद्राकर को सभी अभिलेख सुपुर्द करने थे, परंतु अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

घेराव के दौरान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एडिशनल कलेक्टर से सार्थक चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि 7 दिवस के भीतर पूर्व अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर से सभी दस्तावेज मंगवाकर उन्हें वर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार टोंडे को सुपुर्द कराएंगे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। संघ ने इसमें शामिल सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगी दिव्यांग साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी लखनलाल यादव ने कहा कि “हमारी एकता और जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रशासन से हमें सकारात्मक सहयोग मिला है, और हमें भरोसा है कि न्याय होगा।”
अंत में संघ के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ – “जय छत्तीसगढ़! जय दिव्यांग संघ!”




