छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जांजगीर की टूटी सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टोरेट घेराव आज

बदहाल सड़कों से नाराज़ कांग्रेस, जिला प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

जांजगीर की टूटी सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टोरेट घेराव आज

बदहाल सड़कों से नाराज़ कांग्रेस, जिला प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

 

जांजगीर-चांपा: जिले की सड़कें बरसों से मरम्मत के इंतजार में त्राहिमाम कर रही हैं, मगर जिला प्रशासन कान में रूई डालकर बैठा है। इसी उदासीनता के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी कलेक्टोरेट का घेराव करेगी। कांग्रेस का कहना है कि जनता गड्ढों में उलट-पलट रही है और अधिकारी फाइलों में योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं।

जिले की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन की लगातार अनदेखी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी आज शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव करेगी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जिले के कई मुख्य मार्ग और आंतरिक सड़कें वर्षों से दयनीय हाल में हैं, लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति और दिखावटी कार्यवाही की जा रही है।

घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह करेंगे। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश तथा कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सड़कें जर्जर होने से आम नागरिक, छात्र, किसान, मरीज और व्यापारी सभी प्रभावित हैं, मगर प्रशासन केवल कागजों में सड़क सुधार दिखा रहा है। कई स्थानों पर गड्ढे इतने बड़े हो चुके हैं कि लोग इन्हें “गड्ढों में सड़क खोजो” अभियान कहकर तंज कसने लगे हैं।

कांग्रेस ने आम जनता से भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि जब तक सड़क मरम्मत के वास्तविक कार्य धरातल पर शुरू नहीं होते, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!