लैलूंगा में गेंदा महोत्सव के लिए रवाना हुई सबरिया समाज की टीम
जांजगीर-चांपा से किसानों में दिखा उत्साह, अगले साल जिले में भी होगी गेंदा की खेती
लैलूंगा में गेंदा महोत्सव के लिए रवाना हुई सबरिया समाज की टीम
जांजगीर-चांपा से किसानों में दिखा उत्साह, अगले साल जिले में भी होगी गेंदा की खेती
जांजगीर-चांपा। जिले के सबरिया समाज की टीम आज लैलूंगा (जिला रायगढ़) के ग्राम कोड़केल में आयोजित गेंदा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. महंत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने उत्साहपूर्वक टीम को विदा किया और गेंदा खेती के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों को गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती से जोड़ना और उन्हें इसकी वैज्ञानिक विधि, बाजार संभावनाओं एवं प्रसंस्करण की जानकारी देना है। KVK से जुड़े अन्य किसान समूह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
डॉ. महंत ने बताया कि “अगले वर्ष से जांजगीर-चांपा जिले में भी गेंदा की खेती प्रारंभ की जाएगी और इसी तरह का गेंदा महोत्सव यहां भी आयोजित करने की योजना है।”
कार्यक्रम में सीएसपी जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे भी शामिल होंगी। वे फिलहाल रायगढ़ में मुख्यमंत्री की ड्यूटी पर हैं और ड्यूटी समाप्ति उपरांत लैलूंगा पहुंचकर सबरिया समाज के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
गौरतलब है कि लैलूंगा में होने वाला यह गेंदा महोत्सव राज्य के कृषि नवाचारों और फूल आधारित उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।