खेलछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ के आदिवासी खिलाड़ियों के चयन हेतु राज्य स्तरीय ट्रायल शुरू

6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में होंगे चयन ट्रायल, महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम का होगा गठन

खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ के आदिवासी खिलाड़ियों के चयन हेतु राज्य स्तरीय ट्रायल शुरू

6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में होंगे चयन ट्रायल, महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम का होगा गठन

जांजगीर-चांपा। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 के प्रथम संस्करण का आयोजन आगामी 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ की प्रभावी और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन चयन ट्रायल के माध्यम से महिला एवं पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य दल का गठन किया जाएगा। खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है और राज्य के विभिन्न जिलों में वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, फुटबॉल एवं हॉकी जैसे खेलों में उत्कृष्ट क्षमता वाले खिलाड़ी उपलब्ध हैं। इन खेलों में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य है। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयु सीमा खुली रखी गई है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड अथवा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल हेतु ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी तथा खेल प्रदर्शन के आधार पर योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!