छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशराज्यलोकल न्यूज़

कलेक्टोरेट में शुरू हुआ आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम

समयपालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने नई पहल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दर्ज की उपस्थिति

कलेक्टोरेट में शुरू हुआ आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम

समयपालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने नई पहल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दर्ज की उपस्थिति

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की शुरुआत की गई। नववर्ष के प्रथम दिन कलेक्टोरेट सहित विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आधार आधारित बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज की।

जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वयं बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कर इस व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक प्रणाली से शासकीय कार्यालयों में समयपालन को सुदृढ़ता मिलेगी तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का सटीक रिकॉर्ड तैयार हो सकेगा। इससे कार्यप्रणाली में अनुशासन के साथ आम नागरिकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

कलेक्टोरेट के साथ-साथ जिले के समस्त विभागों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर पहुँचकर बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस प्रणाली के नियमित संचालन से कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव आएगा और शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता में और वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!