छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

महिला सुरक्षा के लिए 11 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती वर्ष पर ‘अभिव्यक्ति अभियान’ के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को मिलेगी सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी

महिला सुरक्षा के लिए 11 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती वर्ष पर ‘अभिव्यक्ति अभियान’ के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को मिलेगी सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी

 

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ पुलिस की रजत जयंती के सफल आयोजन के तहत महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 01 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक 11 दिवसीय “अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान” का शुभारंभ जांजगीर पुलिस द्वारा किया गया। यह अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

अभियान का उद्घाटन 01 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन जांजगीर के CCTNS कक्ष में मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर श्रीमती प्रियंका अग्रवाल पंचम एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे द्वारा किया गया।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा संबंधी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, कानून, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान फेसबुक, एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप ग्रुप सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जाएगी।

अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित ‘अभिव्यक्ति ऐप’ का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। महिलाओं एवं युवतियों के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कराकर उनका पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल के माध्यम से बच्चियों से संबंधित अपराधों की रोकथाम, ऑनलाइन सुरक्षा और जागरूकता पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह मॉड्यूल कुल 09 महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित है।

रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत यह अभियान महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सुरक्षा की भावना को समाज में बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। महिलाओं को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया गया है। पुलिस विभाग का यह प्रयास महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी सहित समाज के प्रतिष्ठित महिला प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!