छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन जन-जागरूकता अभियान, भांठापारा में CSP की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित

घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों पर दी गई विस्तृत जानकारी, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन जन-जागरूकता अभियान, भांठापारा में CSP की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित

घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों पर दी गई विस्तृत जानकारी, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

जांजगीर–चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर–चांपा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रजत जयंती समारोह के द्वितीय दिवस के अवसर पर इस अभियान के तहत जांजगीर क्षेत्र के भांठापारा मोहल्ले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की प्रमुख उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान CSP योगिताबाली खापर्डे ने उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, प्रचलित कानूनों तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठा सकें।

जन-जागरूकता कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया। महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 सहित अन्य सहायता संसाधनों की जानकारी दी गई तथा छेड़छाड़, पीछा करने और साइबर ठगी जैसी घटनाओं से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई।

पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत आगे भी स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जा सके।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला रेखा गढ़वाल, भाजपा महिला अध्यक्ष उमा सोनी, मोहल्ले की महिलाएं एवं युवतियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इसके अलावा महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय, अनुका तिर्की तथा महिला आरक्षक शालिनी सूर्यवंशी की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!