छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

जिला प्रेस क्लब निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम घोषित

18 मार्च से नामांकन पत्र वितरण, 28 मार्च को मतदान और परिणाम की घोषणा

जिला प्रेस क्लब निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम घोषित

18 मार्च से नामांकन पत्र वितरण, 28 मार्च को मतदान और परिणाम की घोषणा

जांजगीर-चांपा। जिला प्रेस क्लब के आगामी निर्वाचन को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रेस क्लब के विभिन्न पदों के लिए निर्धारित तिथियों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 28 मार्च को मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 18 और 19 मार्च से होगी। इन दो दिनों में अभ्यर्थियों को पदानुसार निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद नामांकन पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद 20 और 21 मार्च को इच्छुक प्रत्याशी अपने नामांकन प्रपत्र जमा कर सकेंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि 23 मार्च को दावा-आपत्ति और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।

निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं दैनिक संवाद साधना कार्यालय, जो स्टेट बैंक के बगल स्थित कॉम्पलेक्स में है, वहां दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक संपन्न कराई जाएंगी।

जिला प्रेस क्लब के इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष तथा दो कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। 28 मार्च को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

निर्वाचन अधिकारियों ने जानकारी दी कि उम्मीदवारों की योग्यता, नामांकन शुल्क तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी 16 मार्च 2026 को जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित बैठक में पत्रकारों को प्रदान कर दी गई है।

जिला प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और संभावित प्रत्याशियों द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!