छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 बच्चे घायल, ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा

प्रिंसिपल चला रहे थे वाहन, कई बच्चों को आई गंभीर चोटें

स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 बच्चे घायल, ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा

प्रिंसिपल चला रहे थे वाहन, कई बच्चों को आई गंभीर चोटें

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुथुर के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां स्कूली बच्चों से भरी वैन ट्रैक्टर की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैडम सहित करीब 15 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरस्वती शिशु मंदिर की वैन क्रमांक CG 11 BM 9940 सुबह मुड़पार से बच्चों को लेकर कुथुर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर-कुथुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलटते हुए जा गिरी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में कई बच्चों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, वहीं एक महिला शिक्षिका के कंधे में भी गंभीर चोट बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय वैन का नियमित चालक मौजूद नहीं था और स्कूल के प्रिंसिपल स्वयं वाहन चला रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की टक्कर के बाद वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!