छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में आंदोलन, रेलवे अधिकारियों से दो घंटे चली चर्चा

रेलवे सुविधाओं की मांग पर नैला में उमड़ा जनसैलाब, नगर बंद के बीच चक्का जाम से थमी आवाजाही

विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में आंदोलन, रेलवे अधिकारियों से दो घंटे चली चर्चा

आरओबी, फुट ओवरब्रिज और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर प्रदर्शन

रेलवे सुविधाओं की मांग पर नैला में उमड़ा जनसैलाब, नगर बंद के बीच चक्का जाम से थमी आवाजाही

जांजगीर-चांपा। रेलवे सुविधाओं की मांग को लेकर जांजगीर-नैला क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा आंदोलन देखने को मिला। नगर बंद के आह्वान के साथ नैला रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य चौराहे पर चक्का जाम किया गया, जिससे बलौदा, बिलासपुर और कोरबा की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इस दौरान चार पहिया वाहन, बसें और दोपहिया वाहनों के पहिए थम गए।

क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारीगण, नगरवासी और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने नैला में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), फुट ओवरब्रिज, एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

चक्का जाम के दौरान रेलवे अधिकारियों ने विधायक सहित आंदोलनकारी प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए अपने कार्यालय बुलाया। इस बैठक में जांजगीर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार और बिलासपुर रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई।

बैठक में आंदोलनकारियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रखते हुए आरओबी निर्माण सहित अन्य मांगों पर ठोस निर्णय की मांग की। चर्चा के दौरान कई बिंदुओं पर बातचीत हुई, लेकिन ओवरब्रिज निर्माण को लेकर उच्च अधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिए जाने के कारण सहमति नहीं बन सकी।

इसके बाद आंदोलनकारी प्रतिनिधि दोपहर करीब दो बजे पुनः नैला रेलवे स्टेशन के सामने चल रहे चक्का जाम स्थल पर पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी बनी रही और मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!