क्राइमछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

जांजगीर में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 07 वाहन जब्त

ड्रंक एंड ड्राइव पर जांजगीर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, ‘शराबी ड्राइवरों का रास्ता बंद’

जांजगीर में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 07 वाहन जब्त

ड्रंक एंड ड्राइव पर जांजगीर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, ‘शराबी ड्राइवरों का रास्ता बंद’

 

जांजगीर-चांपा | जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जांजगीर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ड्रिंक एंड ड्राइव विरोधी विशेष अभियान लगातार सख्त रूप लेता जा रहा है। कल दिनांक 10/06/25 को मालवाहक गाड़ियों के चालकों पर केंद्रित कार्रवाई में, 07 वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम (MV Act) के तहत गिरफ्तार किया गया और उनके वाहनों को जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाया गया। इसके तहत थाना चांपा क्षेत्र के हथनेवरा और घटोली चौक, जांजगीर थाना क्षेत्र के बनारी, पुटपुरा और खोखरा चौक, तथा अकलतरा, बिर्रा और बम्हनीडीह में विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।

एक महीने में 120 से अधिक मामलों में कार्रवाई

पिछले एक महीने में ही 120 से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है, जिनमें से कई के वाहनों को जब्त कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही नियमानुसार इन पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पांच महीनों में 306 चालकों पर भारी जुर्माना

जांजगीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बीते 5 महीनों में कुल 306 शराबी चालकों पर कार्रवाई की गई। इनके खिलाफ कोर्ट में प्रस्तुत कर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जिससे जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति एक सख्त संदेश गया है।

यातायात पुलिस की आम जनता से अपील:

1. नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

2. तेज रफ्तार से वाहन न दौड़ाएं।

3. हेलमेट पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाएं।

4. मोटरसाइकिल में तीन सवारी से बचें।

5. मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।

6. रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

7. नींद या नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं।

8. नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।

9. ट्रैफिक नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें।

जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश है: “नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ताकि सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!