छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ में बड़ा उलटफेर : अविश्वास प्रस्ताव पारित, बोहित राम चंद्राकर अध्यक्ष पद से हटाए गए, संतोष कुमार टोंडे बने नए प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ में बड़ा उलटफेर : अविश्वास प्रस्ताव पारित, बोहित राम चंद्राकर अध्यक्ष पद से हटाए गए, संतोष कुमार टोंडे बने नए प्रदेश अध्यक्ष

 

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। संगठन की 7 सितंबर 2025 को हुई महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से हटा दिया गया। इसके बाद 21 सितंबर को तूता धरना स्थल नवा रायपुर में आयोजित विस्तृत बैठक में संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं दिव्यांग भाई-बहनों की मौजूदगी में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर पर कई गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई, जिनमें संघ की वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल, पत्राचार का जवाब न मिलना, शासन-प्रशासन से संवाद का अभाव, संगठन के उद्देश्यों की उपेक्षा, जिला अध्यक्ष चयन में लापरवाही और निष्क्रिय नेतृत्व जैसी बातें प्रमुख रहीं। सदस्यों ने माना कि उनकी निष्क्रियता और गैर जिम्मेदाराना रवैये से संगठन की साख और मजबूती को गहरी चोट पहुंची है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर सात दिवस के भीतर संघ से संबंधित समस्त दस्तावेज, खाता-व्यवहार की जानकारी और मूल अभिलेख नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपेंगे, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वसम्मति से संतोष कुमार टोंडे को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई—
प्रदेश अध्यक्ष – संतोष कुमार टोंडे
प्रदेश सचिव – माला पांडे
प्रदेश संरक्षक – राधा कृष्ण गोपाल
प्रदेश महामंत्री – हेमंत दास साहू
प्रदेश उपाध्यक्ष – दिलीप कुमार
कोषाध्यक्ष – सावित्री निषाद
संयोजक – रामलाल साहू
प्रदेश प्रवक्ता – देवेंद्र विश्वकर्मा
प्रदेश मीडिया प्रभारी – लखन लाल यादव
प्रदेश सलाहकार – डॉ. डोमेन बया
रायपुर संभाग अध्यक्ष – जागेश्वर साहू
बिलासपुर संभाग अध्यक्ष – मुकेश लहरे
दुर्ग संभाग अध्यक्ष – घनश्याम देवांगन
सरगुजा संभाग अध्यक्ष – राजेश लकड़ा

बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन के नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही दिव्यांगजन स्वाभिमान पैदल मार्च को और तेज किया जाएगा। छह सूत्रीय मांगों को लेकर तूता धरना स्थल पर चल रहा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी समस्याओं और मांगों का समाधान नहीं करती।

छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ का यह ऐतिहासिक निर्णय संगठन की दिशा और दशा तय करने वाला साबित होगा। अब नए अध्यक्ष संतोष कुमार टोंडे और उनकी टीम के सामने दिव्यांगजनों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत बनाने की चुनौती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!