छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम स्वच्छता मॉडल की ओर बढ़ते कदम: राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने किया पांच पंचायतों का व्यापक निरीक्षण

कचरा पृथकीकरण, यूज़र चार्जेस, सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव पर दी विस्तृत दिशा-निर्देश, स्वच्छाग्रहियों का बढ़ाया उत्साह

ग्राम स्वच्छता मॉडल की ओर बढ़ते कदम: राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने किया पांच पंचायतों का व्यापक निरीक्षण

कचरा पृथकीकरण, यूज़र चार्जेस, सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव पर दी विस्तृत दिशा-निर्देश, स्वच्छाग्रहियों का बढ़ाया उत्साह

जांजगीर-चांपा। स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मोनिका सिंह ने जनपद पंचायत बलौदा के लछनपुर, बसंतपुर, मड़वा, मदनपुर (रैनपुर) और नवागांव ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने गांवों में चल रही स्वच्छता गतिविधियों, कचरा संग्रह व्यवस्था और सामुदायिक शौचालयों की वास्तविक स्थिति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने सभी स्वच्छाग्रहियों के साथ गीले और सूखे कचरे के पृथकीकरण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण यदि घर से ही कचरे को अलग-अलग देकर सहयोग करें तो ग्राम स्वच्छता का स्तर और बेहतर होगा। उन्होंने स्वच्छाग्रहियों से आग्रह किया कि वे हर घर तक यह संदेश पहुंचाएं और लोगों को जागरूक करें।

राज्य सलाहकार ने पंचायतों में यूज़र चार्जेस और प्रोत्साहन राशि की प्रक्रिया की भी जानकारी ली तथा स्वच्छाग्रहियों का मनोबल बढ़ाते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के दौरान गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके नियमित उपयोग और रख-रखाव की व्यवस्था को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर स्वच्छाग्राही अध्यक्ष, सचिव, महिला समूह की दीदियां, ग्राम सरपंच, सचिव सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!