छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

धान खरीदी व्यवस्था पर कलेक्टर की पैनी नजर, मड़वा केंद्र का औचक निरीक्षण

टोकन सत्यापन से लेकर भुगतान प्रक्रिया तक पारदर्शिता सुनिश्चित करने दिए सख्त निर्देश

धान खरीदी व्यवस्था पर कलेक्टर की पैनी नजर, मड़वा केंद्र का औचक निरीक्षण

टोकन सत्यापन से लेकर भुगतान प्रक्रिया तक पारदर्शिता सुनिश्चित करने दिए सख्त निर्देश

 

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज मड़वा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान उपार्जन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री महोबे ने निर्देशित किया कि सभी समितियों में आगामी 7 खरीदी दिवस के लिए जारी टोकन का विवरण संबंधित पटवारी एवं आरएईओ द्वारा अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए। राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम को जारी टोकनों में दूसरे एवं तीसरे टोकन का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्र में धान पहुंचते ही उसकी विधिवत एंट्री रजिस्टर में तत्काल दर्ज की जाए। इससे संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और अभिलेखों का संधारण सुदृढ़ होगा।

कलेक्टर श्री महोबे ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से संवाद कर टोकन व्यवस्था, धान तौल प्रक्रिया, भुगतान की स्थिति एवं केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से धान की खरीदी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से की जाए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित उपार्जन केंद्रों में साप्ताहिक रूप से निर्धारित पी.वी. (भौतिक सत्यापन) अनिवार्य रूप से पूर्ण करने एवं उसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। धान की विभिन्न किस्मों के अनुसार स्टैकिंग कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के अवसर पर खाद्य अधिकारी कौशल साहू, सीसीबी नोडल अधिकारी अमित साहू, विनय पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!