छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

महिला सुरक्षा के प्रति सजगता की मिसाल बना सिवनी हाई स्कूल

CSP योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों पर किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा के प्रति सजगता की मिसाल बना सिवनी हाई स्कूल

CSP योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों पर किया गया जागरूक

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती के पंचम दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सिवनी स्थित हाई स्कूल में महिला सुरक्षा विषय पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान CSP योगिताबाली खापर्डे ने स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, प्रचलित कानूनों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठा सकें।

जागरूकता कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, गुड टच-बेड टच की पहचान, छेड़छाड़ से बचाव, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।

CSP खापर्डे ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी स्कूलों, कॉलेजों सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर चलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 की उपयोगिता की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराध, पीछा करने, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल किया जा सकता है तथा भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।

महिला सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा यह जन जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, अपराधों की रोकथाम करने और महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!