छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

सारंगढ़ में 8 फरवरी को प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन

आदर्श विवाह व सम्मान समारोह के साथ समाज को मिलेगी नई दिशा

सारंगढ़ में 8 फरवरी को प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन

आदर्श विवाह व सम्मान समारोह के साथ समाज को मिलेगी नई दिशा

सारंगढ़। मिनीमाता के सम्मान में प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का आयोजन 8 फरवरी, रविवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से पुष्प वाटिका, गुरु घासीदास ज्ञान स्थल, कलेक्टर परिसर के पास, सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित होगा। इस आयोजन में प्रदेशभर से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवती अपने परिजनों के साथ सहभागिता करेंगे।

परिचय सम्मेलन के माध्यम से प्रतिभागी युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को भावी जीवनसाथी चयन में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता प्रतिभागियों को भी समान अवसर प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान तय होने वाले जोड़ों का आदर्श विवाह सामाजिक सादगी एवं मर्यादित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा, जिसमें तामझाम और फिजूलखर्ची से दूर रहते हुए समाज को आदर्श विवाह की प्रेरणा दी जाएगी।

आयोजन के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास मिनीमाता सतनामी समाज समिति एवं सतनामी समाज सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कोसले एवं उनकी संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी डॉ. ललित कुर्रे ने सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों से अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रतिभागी बनने और मनपसंद जीवनसाथी चयन करने की अपील की है। उन्होंने समाज से आदर्श विवाह की परंपरा को अपनाने का भी आह्वान किया।

प्रदेश स्तरीय इस युवक-युवती परिचय सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े सहित समाज के अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की जानकारी सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. ललित कुर्रे द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!