क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

ट्रेलर चालक को पुलिस बनकर रोका, लूट की वारदात को दिया अंजाम; चकरभाठा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

घटना में प्रयुक्त टाटा पंच वाहन समेत नकदी व मोबाइल बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

ट्रेलर चालक को पुलिस बनकर रोका, लूट की वारदात को दिया अंजाम; चकरभाठा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

टोयोटा शो रूम के पास हुई घटना, मोबाइल, नकदी और बिल्टी पेपर की थी लूट

घटना में प्रयुक्त टाटा पंच वाहन समेत नकदी व मोबाइल बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक को पुलिसकर्मी बनकर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ट्रेलर वाहन को रोककर मोबाइल, नकदी और बिल्टी पेपर लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई संपत्ति के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन तड़के करीब 3:10 बजे वह ट्रेलर वाहन लेकर जा रहा था। इसी दौरान टोयोटा शो रूम चकरभाठा के पास एक सफेद रंग की टाटा पंच कार से आए दो युवकों ने उसे रुकवाया। आरोपियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रेलर का बिल्टी पेपर दिखाने के लिए कहा। जब चालक द्वारा तत्काल पेपर प्रस्तुत नहीं किया गया तो आरोपियों ने उससे पैसे की मांग की और उसका विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, मोबाइल कवर में रखे 1000 रुपये तथा ट्रेलर का बिल्टी पेपर छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा की गई पतासाजी के बाद दोनों संदिग्धों को अलग-अलग अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग का टाटा पंच वाहन जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 26 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में यशराज यादव (22 वर्ष) पिता गिरिराज यादव निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर तथा सुमित दुबे (27 वर्ष) पिता कमलेश दुबे निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर शामिल हैं।

चकरभाठा पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!