छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

13 मार्च को किसानों के खातों में आएगी सम्मान की सौगात

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, जांजगीर-चांपा जिले के 1.24 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

13 मार्च को किसानों के खातों में आएगी सम्मान की सौगात

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, जांजगीर-चांपा जिले के 1.24 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग पांच बजे देशभर के पात्र किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि जारी करेंगे।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के करीब 1 लाख 24 हजार पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा। प्रत्येक किसान के खाते में दो-दो हजार रुपये सीधे हस्तांतरित किए जाएंगे।

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। जिले में इस अवसर को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न ग्रामों में किसान बैठकें आयोजित होंगी तथा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है। इससे किसी प्रकार की बिचौलिया भूमिका या अनियमितता की संभावना समाप्त हो जाती है। किसान इस राशि का उपयोग खाद, बीज और खेती से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलती है।

उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पीएम किसान पोर्टल पर अपनी फार्मर आईडी बनवाकर ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें योजना की आगामी किस्तों का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। इसके लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), चॉइस सेंटर या कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

कृषि विभाग के अनुसार जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी और आधार सीडिंग नहीं कराई है, उन्हें समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, जिससे भविष्य में मिलने वाली किस्तों का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!