महिला कांग्रेस का कचहरी चौक पर प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन
एप्सटीन फाइल को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
जांजगीर-चांपा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलो देवी नेताम के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में एप्सटीन फाइल को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। कचहरी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों के घर का बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से तत्काल इस्तीफा लेने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैस की कीमतों में वृद्धि और महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों को कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाई जाती रहेगी।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर, आभास बोस, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश पैगवार, ऋषिकेश उपाध्याय, परमेश्वर निर्मले, अजीत राणा, एनएसयूआई के आकाश तिवारी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, वर्षा सिंह, जोगेश्वरी सूर्यवंशी, चंपा प्रधान, सुनीता कश्यप, चंद्रावली वर्मा, नगर अध्यक्ष महिला शशिकांता हंसालिया, ललिता सूर्यवंशी, अनीता प्रकाश, कविता चुराने, मुन्नी रात्रे, रजनी सूर्यवंशी, सत्यभामा टंडन, लक्ष्मी महंत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।