छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

रक्तदान सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, महेश कुमार राठौर ‘शहीद भगत सिंह सम्मान’ से अलंकृत

9 वर्षों से निरंतर सेवा कर रहे रक्तदाता क्रांति समूह के संस्थापक को मिला गौरव, राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ सम्मान समारोह

रक्तदान सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, महेश कुमार राठौर ‘शहीद भगत सिंह सम्मान’ से अलंकृत

9 वर्षों से निरंतर सेवा कर रहे रक्तदाता क्रांति समूह के संस्थापक को मिला गौरव, राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ सम्मान समारोह

जांजगीर-चांपा। जिले के समाजसेवी महेश कुमार राठौर को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए “शहीद भगत सिंह सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 15 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड, गया (बिहार) द्वारा किया गया था।

अधिवेशन में देशभर से पहुंचे रक्तदाता एवं समाजसेवी संगठनों के बीच महेश कुमार राठौर एवं त्रिलोकी साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभक्त चंद्रशेखर आजाद के भतीजे अमित आजाद, अरुण शुक्ल एवं फौजी महेश जी ने सम्मान प्रदान किया।

महेश कुमार राठौर विगत 9 वर्षों से “रक्तदाता क्रांति समूह” के माध्यम से सिकलिंग, थैलेसीमिया एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के कार्य में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इसके साथ ही वे “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्र व देहदान” के संदेश को समाज में फैलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए अमित आजाद ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, वहीं आज के दौर में रक्तदाता भी जरूरतमंदों की जान बचाकर सच्ची देशभक्ति का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए हर घर में एक रक्तदाता तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सम्मान प्राप्ति पर बधाई देने वालों में अशोक तिवारी, चन्द्रकुमार राठौर, रिंकू अग्रवाल, मयंक शुक्ला, प्रफुल पाण्डेय, नीलमणी गुरुदिवान, दीपक यादव, जितेन्द्र देवांगन, मनीष राठौर, सीमा राठौर, ज्योति श्रीवास, अमर महंत, लोमश बरेठ, नरेन्द्र साहू, स्पेंद्र मिरी, खुशवंत खांडे, अरविन्द कुमार सारथी, भुनेश्वर पटेल, संतोष साहू एवं रामनाथ साहू सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

समारोह में विभिन्न राज्यों से आए रक्तदाताओं एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने इसे राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण आयोजन बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!