Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मिले सभापति राजकुमार साहू

सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित क्षेत्रीय विकास के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मिले सभापति राजकुमार साहू

सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित क्षेत्रीय विकास के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 

जांजगीर-चांपा। रायगढ़ प्रवास के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभापति राजकुमार साहू ने जगमोहन फ्यूल्स स्थित कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री का आत्मीय स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र में वर्तमान में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को दी। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

सभापति राजकुमार साहू ने आगामी समय में क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। दोनों के बीच क्षेत्रीय विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के आगामी विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह, नवल सिंह, पार्षद दिलचंद बंजारे, जगमोहन साहू, कामता साहू, सुरेश रघु, रमेश साहू, संजय राठौर, राज कमल कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!