छत्तीसगढ़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जांजगीर में भक्ति और उल्लास के साथ मना पूज्य दयाराम दास जी महाराज का जन्मोत्सव

जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू रहे विशेष अतिथि, केक, पुष्पमाला, भजन-कीर्तन और यज्ञ-हवन से गूंजा समारोह

जांजगीर में भक्ति और उल्लास के साथ मना पूज्य दयाराम दास जी महाराज का जन्मोत्सव

जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू रहे विशेष अतिथि, केक, पुष्पमाला, भजन-कीर्तन और यज्ञ-हवन से गूंजा समारोह

 

जांजगीर-चांपा। दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान जांजगीर में पूज्य दयाराम दास जी महाराज का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू अपने मित्रगणों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जन्मदिन समारोह में श्रद्धालुओं ने महाराज जी को पुष्पमाला पहनाई, केक काटा और भजन-कीर्तन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव और भक्ति का वातावरण बना रहा।

यज्ञाचार्य अमित मिश्रा ने कराया विधि-विधान से पूजन-अर्चन

कार्यक्रम में जांजगीर क्षेत्र के प्रसिद्ध यज्ञाचार्य अमित मिश्रा भी विशेष रूप से साथ में उपस्थित थे। उन्होंने महाराज जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया और यज्ञ-हवन संपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे संतों का सानिध्य मिलना बड़े सौभाग्य की बात है, इससे क्षेत्र में धर्म और संस्कारों की ज्योति जलती रहती है।

वृंदावन की परंपरा से जुड़े संत, श्री कृष्ण भक्ति को समर्पित जीवन

दयाराम दास जी महाराज वृंदावन की परंपरा से जुड़े संत हैं, जिनका जीवन पूरी तरह श्री कृष्ण भक्ति को समर्पित है। महाराज जी वर्षों से वृंदावन में रहकर श्रीमद् भागवत कथा, श्री राम कथा और संतों के सानिध्य में भक्ति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनकी कथा में वृंदावन की रासलीला, गोपी प्रेम, यमुना मैया की महिमा और ब्रज की माटी की सुगंध झलकती है। कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो जाते हैं और देशभर में उनके भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

“महाराज जी के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-शांति और विकास”: साहू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि महाराज जी के आशीर्वाद से ही क्षेत्र में सुख-शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

वृंदावन के भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

समारोह के दौरान भजन मंडली द्वारा वृंदावन के भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और महाराज जी से आशीर्वाद लिया।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायगढ़ और जांजगीर के भक्तों ने महाराज जी के दर्शन कर स्वयं को धन्य किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराज जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जयकारा लगाया।

इन गणमान्यजनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, संतजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जानू राठौर, ठा. नवल किशोर सिंह, सुयोग राठौर, अविनाश बरेठ, सुख दास महंत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!