Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

अवरीद में 9 लाख रुपए से बनेगा सामुदायिक भवन

विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अवरीद में 9 लाख रुपए से बनेगा सामुदायिक भवन

विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

 

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत अवरीद में ग्रामीणों की लंबे समय से महसूस की जा रही सामुदायिक भवन की आवश्यकता अब पूरी होने जा रही है। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप की विधायक निधि से ग्राम अवरीद में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 9 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। शनिवार को विधायक ब्यास कश्यप ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए स्थानीय स्तर पर एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए अलग से स्थान तलाशने और व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं होगी। भवन का उपयोग ग्राम के सामुदायिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।

जनआवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विधायक निधि का उपयोग जनहित से जुड़े कार्यों के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग और आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी।

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने और भूमिपूजन किए जाने से ग्रामवासियों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि भवन बनने से गांव में होने वाले सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अवरीद की सरपंच गीता श्याम धीवर, ग्राम पंचायत अमोरा के सरपंच राकेश कश्यप, विधायक प्रतिनिधि अजीत बंजारे, उत्तम बाई साहू, भूनेश्वर कश्यप, रामरतन कश्यप, अनिल कश्यप, मालती कश्यप, सुनीता बनवारी कश्यप, संपत धीवर, भगवती मोती साहू, संगीता कुम्हारे, राजकुमार धीवर, तुलसा पोतरा कश्यप, रामआसरे, गंगाराम, कासल कुमार, हरिराम, उमाशंकर, लेखराम, चंद्रकिशोर, देवधर, लारवन, किशन, लखाराम, शिव कश्यप, शंकर कश्यप, सुनील, रामगोपाल, मनीश, नारद, गोपाला, चंद्रभान, रामेश्वर, उमेश, अमरनाथ, गणेश धीवर सहित पंचायत के पंचगण, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!