Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़धर्मराज्यलोकल न्यूज़

“जय श्रीराम” के जयघोष के बीच 187 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जांजगीर-चांपा से 16वां दल रवाना, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा माहौल

“जय श्रीराम” के जयघोष के बीच 187 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जांजगीर-चांपा से 16वां दल रवाना, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा माहौल

सभापति राजकुमार साहू बोले- यह योजना श्रद्धालुओं के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं

जांजगीर-चांपा। श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार को जिले से 187 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। जेल चौक खोखरा से निकले इस जत्थे को विदाई देने के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी होने जा रही थी, जिससे श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह, भक्ति और आत्मिक आनंद स्पष्ट झलक रहा था। श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।
रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान रामधुन, जयकारों और भक्तों की उमंग ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया।

परिजनों ने भावुक मन से अपने प्रियजनों को विदा करते हुए सुखद यात्रा की कामना की। कई श्रद्धालुओं की आंखों में प्रभु श्रीराम के दर्शन की खुशी साफ दिखाई दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राजकुमार साहू ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, सत्य, धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से आमजन को अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, करुणा और न्याय का संदेश देता है तथा अयोध्या में रामलला के दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में सभापति राजकुमार साहू, समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक सहित अन्य अतिथियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान भाजपा नेता सोनू यादव, रवि राठौर, रवि देवांगन, श्रीकांत गोस्वामी, नपा कर्मचारी अनुपम तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!