छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराज्यलोकल न्यूज़

नैला में 24 घंटे के सत्य साईं अखंड भजन का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ अग्रसेन भवन

जांजगीर, चांपा, सिवनी, सक्ती और रायगढ़ की सत्य साई सेवा समितियों के 250 से 300 सदस्य हो रहे शामिल, कल शाम महामंगल आरती के साथ होगा समापन

नैला में 24 घंटे के सत्य साईं अखंड भजन का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ अग्रसेन भवन

जांजगीर, चांपा, सिवनी, सक्ती और रायगढ़ की सत्य साई सेवा समितियों के 250 से 300 सदस्य हो रहे शामिल, कल शाम महामंगल आरती के साथ होगा समापन

 

जांजगीर-चांपा। नैला स्थित श्री अग्रसेन भवन में शनिवार शाम 6 बजे से श्री सत्य साई बाबा जी के 24 घंटे के अखंड भजन का शुभारंभ हुआ। सत्य साई सेवा समिति जांजगीर के आयोजन में आयोजित इस अखंड भजन में क्षेत्र की विभिन्न सत्य साई सेवा समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में भजन-कीर्तन कर रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन में जांजगीर समिति के साथ चांपा, सिवनी, सक्ती एवं रायगढ़ की सत्य साई सेवा समितियों के लगभग 250 से 300 सदस्य सहभागिता निभा रहे हैं। सभी समितियों के सदस्य बारी-बारी से 24 घंटे तक अखंड भजन में अपनी भागीदारी देंगे। श्री सत्य साई बाबा जी के भजनों से श्री अग्रसेन भवन का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

आयोजक समिति के अनुसार, यह अखंड भजन प्रतिवर्ष नवंबर माह के दूसरे शनिवार को शाम 6 बजे प्रारंभ होता है और रविवार को शाम 6 बजे संपन्न होता है। इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप शनिवार शाम से भजन का शुभारंभ किया गया है। रविवार शाम 6 बजे महामंगल आरती के साथ 24 घंटे के इस अखंड भजन का समापन होगा।

आयोजन की एक विशेष परंपरा यह भी है कि प्रत्येक वर्ष अखंड भजन की जिम्मेदारी अलग-अलग सत्य साई सेवा समिति को सौंपी जाती है। इस वर्ष आयोजन की जिम्मेदारी सत्य साई सेवा समिति जांजगीर को मिली है। समापन के पश्चात अगले वर्ष होने वाले अखंड भजन के आयोजन की जिम्मेदारी किसी अन्य समिति को सौंपी जाएगी। इस प्रकार विभिन्न समितियां आपसी सहभागिता से प्रतिवर्ष इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!