छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर में भव्य आयोजन 16 मई को

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण की गरिमामय उपस्थिति में होगा कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से सहभागिता का आह्वान

वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर में भव्य आयोजन 16 मई को

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण की गरिमामय उपस्थिति में होगा कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से सहभागिता का आह्वान

जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 मई 2026 को जिला पंचायत ऑडिटोरियम, जांजगीर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जिले भर के युवाओं, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों एवं परिषद के कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से वन्देमातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित किया जाएगा।

अभाविप केन्द्रीय प्रवास के अंतर्गत एस. बालकृष्ण का छत्तीसगढ़ के रायगढ़ विभाग के जांजगीर-चांपा जिले में आगमन हो रहा है। उनके प्रवास के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ भी अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अभाविप जांजगीर-चांपा इकाई द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

अभाविप के जिला संयोजक उदय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों से इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रगीत के गौरवपूर्ण इतिहास को स्मरण करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!