छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशप्रशासनिक कार्यवाहीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

खबर का असर: सवालों के बाद बदला मंत्री जी का कार्यक्रम, रात्रि विश्राम अब सर्किट हाउस सक्ती में

जिला जनसम्पर्क विभाग से जारी संशोधित-02 दौरा कार्यक्रम में "श्री आनंदम धाम" की जगह शासकीय सर्किट हाउस दर्ज

खबर का असर: जांजगीर में रिसॉर्ट वाली व्यवस्था पर उठे सवालों के बाद बदला मंत्री जी का कार्यक्रम, रात्रि विश्राम अब सर्किट हाउस सक्ती में

जिला जनसम्पर्क विभाग से जारी संशोधित-02 दौरा कार्यक्रम में “श्री आनंदम धाम” की जगह शासकीय सर्किट हाउस दर्ज

जांजगीर-चांपा/सक्ती। मंत्री जी के रात्रि विश्राम की अन्यत्र व्यवस्था पर उठे सवालों के बाद अब कार्यक्रम बदल गया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के 14 नवंबर के दौरे का “संशोधित-02” कार्यक्रम जिला जनसम्पर्क कार्यालय से अभी जारी हुआ है। इसमें रात्रि विश्राम की जगह अब सर्किट हाउस सक्ती दर्ज है। इससे पहले जारी कार्यक्रम में “श्री आनंदम धाम” में रात्रि विश्राम लिखा था।

जिला जनसम्पर्क विभाग से जारी हुआ नया कार्यक्रम

यह संशोधित कार्यक्रम कार्यालय, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के पत्र क्रमांक 203/नि. कार्या. रायपुर/2026 दिनांक 13.11.2026 के रूप में जिला जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी किया गया है। पहले यही जानकारी पत्रकारों के वाट्सएप्प ग्रुप में जनसम्पर्क विभाग द्वारा ही साझा की गई थी।

शाम का पूरा दौरा बदला

पहले शाम 5:15 बजे मंत्री जी को आनंदम धाम पहुंचकर रात्रि विश्राम करना था, जबकि नए कार्यक्रम में शाम का दौरा विस्तृत हो गया है:

शाम 4:30 से 5:00 बजे तक ग्राम कोटमी सोनार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी जी के घर आगमन एवं आरक्षित।

शाम 5:40 बजे ग्राम देवरानी में जिला महामंत्री भाजपा श्रीमती मोहनमती साहू जी के यहां रामकथा में सम्मिलित।

शाम 6:15 बजे ग्राम परसदा, जिला सक्ती में लाईफ लाईन केयर हॉस्पिटल आगमन एवं भेंट मुलाकात।

शाम 7:00 बजे ग्राम मुड़पार, जिला सक्ती में प्रदेश मंत्री (युवा मोर्चा) श्री लोकेश साहू जी के यहां श्रीमद्भागवत गीता कथा में सम्मिलित।

रात 8:00 बजे सर्किट हाउस सक्ती आगमन, आरक्षित एवं रात्रि विश्राम।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व की तरह टीप दर्ज है कि शेष कार्यक्रम मंत्री जी से प्राप्त निर्देशानुसार पृथक से अवगत कराया जाएगा।

सवाल अब भी बाकी

कार्यक्रम का बदलना स्वागतयोग्य है, पर कुछ सवाल अपनी जगह कायम हैं। रिसॉर्ट वाली व्यवस्था पहले किसके निर्देश पर तय हुई थी? क्या जिला मुख्यालय में तीन-तीन शासकीय विश्राम स्थल होने की जानकारी के बावजूद पहले का कार्यक्रम बना? और यदि कार्यक्रम इतनी आसानी से बदला जा सकता था, तो पहले यह नौबत ही क्यों आई?

शासकीय सर्किट हाउस के कमरे शायद अब राहत की सांस ले रहे होंगे कि देर से ही सही, “माननीय” की रात्रि विश्राम सूची में उनका नंबर आ गया। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे खबर में जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!