Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

तमिलनाडु से मुक्त हुए 41 श्रमिक सकुशल लौटे

बिलासपुर स्टेशन पर प्रशासन ने किया स्वागत, भोजन व बस सुविधा से गृह ग्राम रवाना

तमिलनाडु से मुक्त हुए 41 श्रमिक सकुशल लौटे

बिलासपुर स्टेशन पर प्रशासन ने किया स्वागत, भोजन व बस सुविधा से गृह ग्राम रवाना

जांजगीर-चांपा। तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त कराए गए जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिक एवं उनके परिवारजन सकुशल बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद जिला प्रशासन की टीम ने स्टेशन पहुंचकर सभी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर श्रमिकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। इस दौरान श्रमिकों से उनकी यात्रा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली गई।

श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। स्टेशन पहुंचने के बाद श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

इसके पश्चात सभी श्रमिकों को उनके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष बस सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की निगरानी में श्रमिकों को व्यवस्थित रूप से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

जिला प्रशासन की इस पहल से श्रमिकों एवं उनके परिजनों ने राहत महसूस की और सुरक्षित वापसी पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!