धारदार लोहे की कतता लहराकर लोगों में भय फैलाने वाला युवक चंद घंटे में गिरफ्तार
गोविंदा में राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, बम्हनीडीह पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

धारदार लोहे की कतता लहराकर लोगों में भय फैलाने वाला युवक चंद घंटे में गिरफ्तार
गोविंदा में राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, बम्हनीडीह पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा। जिले के थाना बम्हनीडीह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदा में धारदार लोहे की कतता लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयाक्रांत करने वाले युवक को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की कतता बरामद कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को थाना बम्हनीडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोविंदा निवासी कमल दास वैष्णव अपने कब्जे में धारदार लोहे की कतता लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डरा-धमका रहा है। उसके इस कृत्य से आसपास आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।
सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार लोहे की कतता बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल दास वैष्णव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गोविंदा, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।




