क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, 8.56 लाख रुपये का जखीरा बरामद

महामाया क्रेशर के खाली मकान में बलौदा पुलिस की छापेमारी, 176 किलो विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त; नैला निवासी 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, 8.56 लाख रुपये का जखीरा बरामद

महामाया क्रेशर के खाली मकान में बलौदा पुलिस की छापेमारी, 176 किलो विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त; नैला निवासी 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बलौदा पुलिस ने ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के एक खाली मकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से अलग-अलग कार्टूनों में रखे लगभग 176 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 8 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने नैला निवासी 52 वर्षीय दीपक कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के खाली मकान में रिहायशी इलाके के भीतर पटाखों का अवैध रूप से भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां अलग-अलग कार्टूनों में विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे मिले। पुलिस ने मौके से पटाखों को विधिवत जब्त कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, नैला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थाना बलौदा के निरीक्षक मनोहर सिन्हा, निरीक्षक सुशील पटेल, साइबर थाना के सहायक उपनिरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर सहित बलौदा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!