Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

महाराणा प्रताप इतिहास में अमर हैं – राजकुमार साहू

महाराणा प्रताप चौक में छतदार चबूतरा का सभापति ने किया लोकार्पण

महाराणा प्रताप इतिहास में अमर हैं – राजकुमार साहू

महाराणा प्रताप चौक में छतदार चबूतरा का सभापति ने किया लोकार्पण

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत सुकली-पचेड़ा चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के 15वें वित्त आयोग योजना के तहत लगभग 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित छतदार चबूतरा का लोकार्पण जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था और उन्होंने अपने जीवनकाल में मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महाराणा प्रताप ने मुगल सम्राट अकबर की विशाल सेना के सामने कभी घुटने नहीं टेके और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे।

श्री साहू ने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करें और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।

इस अवसर पर वेदु सिंह, विनय सिंह, रामेश्वर सिंह, बृजेश सिंह, मनीष सिंह, नमन सिंह, वैभव सिंह, सुखनंदन सिंह, सौमित्र सिंह, महावीर सिंह, हिमांशु सिंह, हंसराज सिंह, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!