क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

रहस्यमयी हालात में मिली अज्ञात महिला की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना

बैग में बंद, हाथ बंधे मिले शव से हत्या की आशंका, 7 से 10 दिन पुरानी बताई जा रही मौत

रहस्यमयी हालात में मिली अज्ञात महिला की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना

बैग में बंद, हाथ बंधे मिले शव से हत्या की आशंका, 7 से 10 दिन पुरानी बताई जा रही मौत

रायगडा। जिले के चंदिली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए व्यापक स्तर पर सूचना जारी करते हुए सभी थाना, आउटपोस्ट और जीआरपीएस से सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार यह मामला चंदिली थाना के केस नंबर 198/2026, दिनांक 17 जून 2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला की लंबाई करीब 160 सेंटीमीटर है और रंग गेहुंआ से गोरा बताया गया है।

घटना स्थल रायगडा और जे.के. पुर के बीच खलीगुडा गांव के पास, हुंडई शोरूम के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-326 के किनारे का है, जहां से यह शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक शव एक काले रंग के बैग में छिपा हुआ मिला, जबकि मृतका के हाथ बंधे हुए थे। शव की स्थिति अत्यधिक सड़ी-गली होने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत लगभग 7 से 10 दिन पूर्व हुई है।

मृतका ने लाल और हरे रंग के चेक पैटर्न वाला नाइट सूट पहन रखा था, जो पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है।

चंदिली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उत्तम कुमार साहू ने सभी पुलिस इकाइयों से अपील की है कि वे अपने-अपने एमएमआर रजिस्टर में दर्ज लापता महिलाओं के रिकॉर्ड का मिलान करें और यदि कोई जानकारी मिले तो तत्काल सूचित करें। साथ ही स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया गया है कि यदि किसी को इस महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो पुलिस को अवश्य अवगत कराएं।

पुलिस ने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 7008685455 जारी किया है, जिस पर सूचना दी जा सकती है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!