क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

पत्नी पर खौलता तेल उड़ेला, चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलसे; आरोपी पति गिरफ्तार

घर में पूरी तल रही महिला पर पीछे से किया हमला, उपचार के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट; बलौदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

पत्नी पर खौलता तेल उड़ेला, चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलसे; आरोपी पति गिरफ्तार

घर में पूरी तल रही महिला पर पीछे से किया हमला, उपचार के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट; बलौदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

 

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम नवगवां में घरेलू विवाद के दौरान एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर खौलता गर्म तेल डालकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़िता ने थाना बलौदा पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 4 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। ग्राम नवगवां निवासी पीड़िता अपने घर में चूल्हे पर पूरी तल रही थी। इसी दौरान उसका पति बिरजू दिवाकर (46 वर्ष) पीछे से आया और चूल्हे पर रखी खौलते गर्म तेल की कढ़ाई उठाकर उसके ऊपर उड़ेल दी। अचानक हुए इस हमले से महिला का चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बिरजू दिवाकर पिता स्व. संतराम दिवाकर, निवासी ग्राम नवगवां के भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) एवं 85 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

महिला के साथ घटित गंभीर घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!