Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
खेलछत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

कराटे के सितारों का भव्य सम्मान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिला गौरव मंच

शील साहित्य परिषद सभागार में आयोजित समारोह में प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन, अतिथियों ने आत्मरक्षा व अनुशासन का दिया संदेश

कराटे के सितारों का भव्य सम्मान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिला गौरव मंच

शील साहित्य परिषद सभागार में आयोजित समारोह में प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन, अतिथियों ने आत्मरक्षा व अनुशासन का दिया संदेश

 

जांजगीर-चाम्पा। जिला कराटे संघ जांजगीर-चांपा द्वारा कराटे के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रविवार, 10 मई को शील साहित्य परिषद सभा भवन जांजगीर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

समारोह में काली उपासक एवं तंत्रिकाचार्य गुरुजी सनत राठौर, बम्हनीडीह तहसीलदार शशिभूषण सोनी, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता राइस किंग खूंटे, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र तिवारी, नेटबॉल संघ के सचिव राजेश राठौर, सक्ती कराटे संघ के अध्यक्ष जी.आर. प्रधान, अरुण कश्यप एवं कराटे संघ के प्रमुख वरुण पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि गुरुजी सनत राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में सफलता के लिए माता और गुरु का आशीर्वाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उचित मंच मिलने से ही प्रतिभा निखरती है। उन्होंने बच्चों को सामान्य ज्ञान और जीवन मूल्यों के माध्यम से स्वयं एवं समाज के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विशेष अतिथि राइस किंग खूंटे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच युवाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। अन्य वक्ताओं जितेंद्र तिवारी, वरुण पाण्डेय एवं राजेश राठौर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन महिला कराटे प्रमुख रुक्मणि रानू एवं वीरेंद्र डडसेना ने किया। आयोजन को सफल बनाने में वंशिका चौहान, प्रांजल अग्रवाल, वैभवी सिंह सिसोदिया, संगीता, नेहा यादव, आराधना खूंटे एवं निशि धीवर सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर दिव्यांश सिंह, रीना कश्यप, रणधीर राय, भूमि कृष्णा, शुभम साहू, अनिकेत साहू, एकता कंवर, आराध्या दुबे, अन्वेषा राठौर, सेसान देव गौतम, लक्ष्मणा साहू, आर्या राठौर, गरिमा राठौर, संगीता रातें, सिद्धि साहू, सरताज रातें, अन्वीक्षा तिवारी, आबया धानुका, मानसी अग्रवाल, पूर्वी कश्यप, हर्ष रातें, आकांक्षा सिंह, समर्थ सिंह, अनन्या राठौर, डूलीना साहू, मुस्कान कश्यप, दीपक साहू, तमन्ना राठौर, विशु वर्मा, आरुष तिवारी, मलीना कमल संडे, प्रगति सूर्यवंशी, लीजा महंत, किशन साहू, वैभव मिश्रा, अनमोल साहू, सेजल कंवर, झलक पटेल, जोयल लकड़ा, हिमांशु बरेठ, नैंसी सोनवानी, आहना शर्मा, सनय जांगड़े, स्वाति गढ़वाल, श्रेष्ठ द्विवेदी एवं हार्दिक राठौर को “उपलब्धि सम्मान 2025-26” मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के माहौल के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!