छत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज जांच को लेकर विवाद, डॉक्टर के व्यवहार पर उठे सवाल

इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजनों से बहस का वीडियो सामने आया, अस्पताल परिसर में कुछ देर रहा तनाव का माहौल

अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज जांच को लेकर विवाद, डॉक्टर के व्यवहार पर उठे सवाल

इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजनों से बहस का वीडियो सामने आया, अस्पताल परिसर में कुछ देर रहा तनाव का माहौल

जांजगीर-चांपा : अकलतरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की जांच को लेकर डॉक्टर और परिजनों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सामने आया है। घटना के बाद कुछ समय तक अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मरीज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। इसी दौरान डॉक्टर द्वारा कथित रूप से यह पूछे जाने पर कि “अभी अस्पताल आने का समय है क्या?” परिजनों और डॉक्टर के बीच बहस शुरू हो गई। परिजनों ने डॉक्टर के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई।

मरीज के परिजनों का कहना है कि अस्पताल 24 घंटे सेवाएं देने के लिए संचालित होता है, ऐसे में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों से इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल जांच और उपचार किया जाना चाहिए था।

घटना के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया है।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी लेने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं तथा अस्पतालों में मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!