Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

नेशनल लोक अदालत में 40,361 प्रकरणों का निराकरण, एक मंच पर हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों को मोटर ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण, बच्चों को छात्रवृत्ति और पोषण किट, मछुआरों को मछली जाल व आइस बॉक्स का वितरण

नेशनल लोक अदालत में 40,361 प्रकरणों का निराकरण, एक मंच पर हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों को मोटर ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण, बच्चों को छात्रवृत्ति और पोषण किट, मछुआरों को मछली जाल व आइस बॉक्स का वितरण

 

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय जांजगीर सहित जिले के सभी तालुका न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों में किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ऐसा मंच भी तैयार किया गया, जहां लोगों को न्यायिक समाधान के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी भी मिली।

जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयदीप गर्ग, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के.एल. चरयाणी, जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडे, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र चौहान सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने नेशनल लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग करने की अपील की।

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर ADR भवन के सामने नालसा की ‘मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015’ तथा ‘गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य, मत्स्य, पुलिस एवं वन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए।

दिव्यांगों को मिला गतिमान पहियों का सहारा

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत बैसाखू कुम्हार, सविता, देव चरण साहू, जयप्रकाश श्रीवास, नंदकुमार लाठियां एवं लक्ष्मीन पटवा को मोटर ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र एवं श्वेत छड़ी सहित आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

बच्चों को छात्रवृत्ति और महिलाओं को आर्थिक सहायता

श्रम विभाग द्वारा नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत लखेश्वर देवांगन को 3 हजार रुपये तथा भीष्मा देवांगन, नव्या कुमारी एवं काव्या कुमारी को 1500-1500 रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संगीता बंजारे, रुक्मणी राजहंस, नर्सिंगमति पटेल, राजकुमारी साहू एवं उमादेवी चौहान को कुल 1 लाख 20 हजार रुपये के डेमो चेक दिए गए। वहीं ईशा कसेर, निशा कुंभकार, स्मिता खड़ग, अलका साहू एवं शांति कहरा को पोषण किट वितरित की गई।

बच्चों ने ग्रहण किया अन्न का पहला निवाला

पोषण अभियान के अंतर्गत अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ख्याति केवट, तनुज वस्त्रकर, केयान चौहान, अथर्व राठौर एवं शिवांश यादव को अन्न का पहला निवाला खिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

मछुआरों को मछली जाल और आइस बॉक्स

मत्स्य विभाग की योजनाओं के तहत भवनीलाल कश्यप, पीतांबर भारद्वाज, शिवमंगल कश्यप, भागवत, राहुल जलतारे, संतोष जांगड़े, मुन्ना सूर्यवंशी, भोलाराम कुर्मी, सुरेश कहरा एवं जगदीश जलतारे को मछली जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में लगभग 41 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना, विभिन्न उपचार सुविधाओं एवं एचआईवी जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग ने यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया, जबकि वन विभाग द्वारा 200 छायादार पौधों का वितरण किया गया।

55,153 प्रकरण लोक अदालत में रखे गए

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार जिला न्यायालय जांजगीर, सभी तालुका न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत के लिए कुल 55,153 प्रकरण रखे गए थे। इनमें से 40,361 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस तरह बड़ी संख्या में लंबित मामलों के समाधान के साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!