नहाने के लिए घर से निकली 23 वर्षीय महिला लापता, दो दिन बाद भी नहीं लौटी घर
परिजनों में चिंता का माहौल, थाना बलौदा में सूचना जारी, आमजन से सहयोग की अपील

नहाने के लिए घर से निकली 23 वर्षीय महिला लापता, दो दिन बाद भी नहीं लौटी घर
परिजनों में चिंता का माहौल, थाना बलौदा में सूचना जारी, आमजन से सहयोग की अपील
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी महामाया से एक 23 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उमा साहु, पति मारुति नंदन साहू, उम्र 23 वर्ष, 25 जून 2026 को सुबह लगभग 10 बजे घर से नहाने के लिए तालाब जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी हैं।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी थाना बलौदा में दी गई है, जिसके बाद पुलिस द्वारा गुम इंसान दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस और परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उमा साहु के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है या वे कहीं दिखाई देती हैं, तो तत्काल थाना प्रभारी बलौदा को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल वापस लाया जा सके।




