Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

योग हमारी विरासत, स्वस्थ जीवन का आधार : प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग हमारी विरासत, स्वस्थ जीवन का आधार : प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह को 25 हजार की सहायता, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

जिले को मिली तीन नई एंबुलेंस, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुदृढ़

 

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के समीप भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, श्रीमती उमा राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल संघों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्वभर में योग दिवस मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनका मुख्य कारण असंतुलित जीवनशैली है। ऐसे में आवश्यक है कि बीमारी के आने की प्रतीक्षा न कर पहले से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहा जाए। योग, प्राकृतिक चिकित्सा और संतुलित दिनचर्या अपनाकर अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

श्री चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन का भी सशक्त साधन है। उन्होंने सभी नागरिकों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कुटराबोड़ के मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह ने अपने उत्कृष्ट करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। प्रभारी मंत्री ने उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए स्वेच्छानुदान मद से 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के उपरांत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने भीमा तालाब परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

योग दिवस पर तीन नई एंबुलेंस की सौगात

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात मिली। प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने नवागढ़, पामगढ़ एवं अकलतरा विकासखंड के लिए तीन नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन एंबुलेंसों के संचालन से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं सुदृढ़ होंगी, जिससे मरीजों को त्वरित उपचार सुविधा मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!