Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी, चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार में पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा

बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी, चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी, चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार में पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा

बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी, चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

 

जांजगीर-चांपा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और विभिन्न ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग पुलिस टीमों को तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों, यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है।

अभियान के दौरान चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस टीमों द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों तथा आने-जाने वाली ट्रेनों में सतत निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

पुलिस द्वारा यात्रियों के सामान की जांच के साथ ही स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु को न छूने की अपील

पुलिस ने रेलवे यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे किसी भी लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा रेलवे सुरक्षा बल को दें। साथ ही यात्रियों को अपने सामान की स्वयं निगरानी करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेलवे में सफर के दौरान किसी भी प्रकार का हथियार साथ लेकर यात्रा न करें। बिना वैध अनुमति हथियार रखना अथवा उसका परिवहन करना कानूनन अपराध है। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल संबंधित सुरक्षा एजेंसी को सूचना देकर सहयोग करने की अपील की गई है। जांजगीर-चांपा पुलिस के अनुसार जिले में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यकतानुसार लगातार निगरानी और जांच की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!