Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

तेज रफ्तार ट्रेलर बना काल: कोयला लदा वाहन पलटा, भाई-बहन की मौके पर मौत

बिरगहनी मोड़ के पास दर्दनाक हादसा, घर लौटते समय बाइक सवार हुए हादसे का शिकार

तेज रफ्तार ट्रेलर बना काल: कोयला लदा वाहन पलटा, भाई-बहन की मौके पर मौत

बिरगहनी मोड़ के पास दर्दनाक हादसा, घर लौटते समय बाइक सवार हुए हादसे का शिकार

 

जांजगीर-चांपा। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम ठड़गाबहरा और बिरगहनी मोड़ के पास कोयला लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बिरगहनी निवासी संजय कुर्रे (18) और उनकी बहन अंजुलता कुर्रे (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी निजी कार्य से बलौदा गए हुए थे और शाम के समय बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान बिरगहनी मोड़ के पास सामने से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय उसी मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार भाई-बहन ट्रेलर की चपेट में आ गए। भारी वाहन के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर काफी तेज गति में था और मोड़ पर अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा दोनों शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई तथा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की आवश्यकता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!