Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुर्घटनादेशराज्यलोकल न्यूज़

सिमगा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी

रायपुर से जांजगीर लौटते समय अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार, हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एयरबैग खुलने से टली बड़ी अनहोनी

सिमगा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी

रायपुर से जांजगीर लौटते समय अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार, हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एयरबैग खुलने से टली बड़ी अनहोनी

 

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा रायपुर से जांजगीर लौटते समय सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर करीब 11:45 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर गाय के आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी बाल-बाल बच गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, इंजी. सत्यलता मिरी रायपुर से जांजगीर-चांपा लौट रही थीं। इसी दौरान सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग भी खुल गए।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और जिला पंचायत अध्यक्ष की मदद की। बताया गया कि हादसे में इंजी. सत्यलता मिरी सुरक्षित हैं और किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

दुर्घटना के दौरान गाय भी सड़क पर गिर गई थी। हालांकि कुछ देर बाद वह उठकर वहां से चली गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखकर दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के सुरक्षित बच जाने से परिजनों, समर्थकों और परिचितों ने राहत की सांस ली।

घटना के संबंध में फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!