नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 29 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब परिवहन पर सख्ती, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 29 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब परिवहन पर सख्ती, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवागढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश कश्यप (30 वर्ष), निवासी भैंसमुंडी थाना नवागढ़ को 29 पाव देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे की विशेष भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित सफलता हासिल की।




