छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़प्रशासनिक कार्यवाहीराज्यलोकल न्यूज़

वायरल ऑडियो मामले में कलेक्टर की सख्ती, अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

जांच प्रतिवेदन के आधार पर सचिव, जलसंसाधन विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

वायरल ऑडियो मामले में कलेक्टर की सख्ती, अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

जांच प्रतिवेदन के आधार पर सचिव, जलसंसाधन विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

आपत्तिजनक भाषा के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बढ़ाया कदम

 

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो प्रकरण में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले में जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है।

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वायरल ऑडियो में जलसंसाधन विभाग के एक कार्यपालन अभियंता और विभाग में पदस्थ वाहन चालक के बीच बातचीत होने का दावा किया गया था। इस कथित बातचीत में आपत्तिजनक भाषा के उपयोग की बात सामने आई थी, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

अपर कलेक्टर से कराई गई जांच

मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर श्री महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए थे। निर्देशानुसार अपर कलेक्टर द्वारा पूरे प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

सचिव, जलसंसाधन विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री महोबे ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने हेतु सचिव, जलसंसाधन विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया है।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को शासकीय कार्यों में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संकेत दिया गया है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!