छत्तीसगढ़शिक्षा

अवसर परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा को 11वीं में प्रवेश नहीं, कलेक्टर से लगाई गुहार

छात्रा ने हरदी स्कूल में नियमित प्रवेश दिलाने की मांग की, प्राचार्या बोलीं—निर्धारित समयावधि में अस्थायी प्रवेश की प्रक्रिया और फीस जमा नहीं करने से नियमानुसार भर्ती संभव नहीं

अवसर परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा को 11वीं में प्रवेश नहीं, कलेक्टर से लगाई गुहार

छात्रा ने हरदी स्कूल में नियमित प्रवेश दिलाने की मांग की, प्राचार्या बोलीं- निर्धारित समयावधि में अस्थायी प्रवेश की प्रक्रिया और फीस जमा नहीं करने से नियमानुसार भर्ती संभव नहीं

 

जांजगीर-चांपा। कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 2026 में पूरक आने के बाद अवसर परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली छात्रा रोशनी केवंट को कक्षा 11वीं में प्रवेश नहीं मिलने का मामला सामने आया है। छात्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में नियमित रूप से कक्षा 11वीं में प्रवेश दिलाने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया है। वहीं विद्यालय प्राचार्या का कहना है कि छात्रा को निर्धारित समयावधि के भीतर अस्थायी प्रवेश लेकर फीस जमा करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस कारण नियमानुसार अब छात्रा की भर्ती संभव नहीं है।

आवेदिका रोशनी केवंट ने अपने आवेदन में बताया कि वह कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में पूरक घोषित हुई थीं। इसके बाद उन्होंने अवसर परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। अवसर परीक्षा में सफल होने के बाद वह आगे की पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी पहुंचीं।

रोशनी केवंट के अनुसार, विद्यालय में प्रवेश के लिए पहुंचने पर उन्हें कक्षा 11वीं में प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद छात्रा ने नियमित रूप से आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है।

छात्रा ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वह कक्षा 11वीं की पढ़ाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में नियमित रूप से करना चाहती हैं। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा है कि अवसर परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें कक्षा 11वीं में प्रवेश दिलाने की आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित न हो।

प्राचार्या बोलीं – निर्धारित समय में अस्थायी प्रवेश नहीं लिया

मामले में विद्यालय की प्राचार्या का कहना है कि अवसर परीक्षा में सम्मिलित छात्रा को नियमानुसार निर्धारित समयावधि के भीतर कक्षा 11वीं में अस्थायी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी थी और आवश्यक फीस जमा करनी थी। छात्रा द्वारा निर्धारित अवधि में यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।

प्राचार्या के अनुसार, समयावधि समाप्त होने के बाद प्रवेश संबंधी नियमों के तहत छात्रा की भर्ती नहीं की जा सकती। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों और समय-सीमा के अनुसार संचालित की जाती है।

अब छात्रा ने संबंधित प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!