Welcome to CG khabarnama   Click to listen highlighted text! Welcome to CG khabarnama
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़प्रशासनिक कार्यवाहीराज्यलोकल न्यूज़

रेत माफियाओं पर प्रशासन सख्त, 11 वाहन जब्त

संयुक्त टीम की औचक कार्रवाई, नवापारा-हाथनेवरा क्षेत्र में चला विशेष अभियान

रेत माफियाओं पर प्रशासन सख्त, 11 वाहन जब्त

संयुक्त टीम की औचक कार्रवाई, नवापारा-हाथनेवरा क्षेत्र में चला विशेष अभियान

 

जांजगीर-चांपा। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा (नवापारा) एवं हाथनेवरा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर 11 वाहनों को जब्त किया।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 हाईवा और 6 ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों में से 9 को पुलिस लाइन खोखरा में तथा 2 ट्रैक्टरों को थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने नवापारा रेत खदान क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खदान तक पहुंचने वाले मार्ग को जेसीबी मशीन की मदद से काटकर अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि अवैध परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

खनिज अधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध इसी प्रकार लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए, ताकि खनिज संसाधनों की अवैध निकासी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!