क्राइमछत्तीसगढ़देशराज्यलोकल न्यूज़

शराब के लिए पैसे मांगने पर बकरी चराने वाले से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी; नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

शराब के लिए पैसे मांगने पर बकरी चराने वाले से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी; नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

 

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरभांठा में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराकर लौट रहे व्यक्ति से गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार घटना 12 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे की है। ग्राम बरभांठा निवासी प्रार्थी बकरी चराकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला तेरस राम बर्मन पिता रामचरण बर्मन, उम्र 55 वर्ष, वहां पहुंचा। आरोप है कि वह शराब के नशे में था और उसने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बकरी चराने के लिए रखे बांस के डंडे को छीन लिया और उससे प्रार्थी के साथ मारपीट की। घटना के बाद प्रार्थी ने थाना नवागढ़ पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तेरस राम बर्मन को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!